ठाकुर बीरेन्द्र सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य एवं छत्रपाल सिंह राजपूत विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

REPORTER
By -
0

 ठाकुर बीरेन्द्र सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य एवं छत्रपाल सिंह राजपूत विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त



साईंखेड़ा (नरसिंहपुर):

विगत दिवस नरसिंहपुर जिला भाजपा इकाई का विस्तार हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं नरसिंहपुर जिला प्रभारी शरद जैन की सहमति से भारतीय जनता पार्टी नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष राम सनेही पाठक द्वारा जिला कार्यसमिति सदस्य के लिए साईंखेड़ा मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं साईंखेड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत को विशेष आमंत्रित सदस्य तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष ठा. बीरेन्द्र सिंह को कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।



इनकी नियुक्ति होने पर क्षेत्र के समर्थकों, शुभचिंतकों एवं ईष्टमित्रों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default