रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों में हड़कंपजांच में लिए मिठाइयों के नमूने, एक्सपायरी व दूषित सामग्री मौके पर नष्ट बिना रजिस्ट्रेशन संचालित आइसक्रीम हब कराया बंद।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
बालाघाट
             प्रहलाद गजभिये जिला ब्युरो बालाघाट
बालाघाट
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट ने मिलावटी, दूषित एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों, होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच के दौरान मिली एक्सपायरी एवं दूषित सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन संचालित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की गई।
   👉        मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने मां शक्ति वैशाली बीकानेर स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन, दुकान की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने यहां से कलाकंद एवं रसगुल्ला के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
इसी क्रम में मलिकार्जुन होटल के सामने स्थित राजेश मिष्ठान भंडार की जांच की गई। यहां करीब 2 हजार रुपये मूल्य की आउटडेटेड खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके साथ ही मलाई पेड़ा एवं मलाई बर्फी के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।
   👉        बस स्टैंड क्षेत्र में भी कार्रवाई
बालाघाट बस स्टैंड क्षेत्र में होटल एवं रेस्टोरेंट की जांच के दौरान यश बेकरी और शिवाय आइसक्रीम हब का निरीक्षण किया गया। यश बेकरी से मावा पेड़ा एवं मलाई पेड़ा के नमूने जांच के लिए लिए गए।
वहीं शिवाय आइसक्रीम हब बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रकरण तैयार करते हुए मौके पर ही खाद्य कारोबार बंद कराया। प्रतिष्ठान में करीब 1,500 रुपये मूल्य की दूषित एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, जिसे मौके पर ही विनष्ट कराया गया।
 👉      जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूना कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
           अभयवाणी न्यूज बालाघाट
              👆👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default