ग्राम खुलरी में 1करोड़ 80लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन लोकार्पण
समाजसेवी राजेंद्र पटेल के 3100 वृक्षारोपण के संकल्प को सभी ने सराहा
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा के आदर्श ग्राम खुलरी में नरसिंहपुर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी,तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की उपस्थिति में 1 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी राजेंद्र पटेल द्वारा स्वयं की निधि से किए जा रहे 3100 पौधरोपण में शामिल होकर पौधरोपण किया एवं समाजसेवी के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे भविष्य की जरूरत बताते हुए अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर सांसद एवं विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम खुलरी में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए ग्राम के सरपंच एवं उनकी पूरी टीम की सराहना की।साथ ही केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं से क्षेत्र में किए गए एवं किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।सांसद विधायक के साथ ही जिला पर्यावरण प्रभारी मिनेंद्र डागा ने समाज सेवी राजेंद्र पटेल द्वारा 3100 पौधरोपण को अनूठी पहल बताते हुए,सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी रक्षा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता रमाकांत शर्मा,राव वीरेंद्र सिंह, राहुल कौरव,महीष मोदी,धनंजय पटेल,अमोल यादव,संतोष पटेल,शिवदयाल खेरोनिया,अवधेश पटेल,डालचंद पटेल,मंडल अध्यक्ष प्रताप मोनू कौरव, ब्रजेंद्र पटेल,सोनू महाराज,सीमांत राजपूत,ईश्वर गुर्जर,सरपंच सुशीला बाई पटेल,उपसरपंच शिखा संजय दुबे, सुदर्शन पेठिया,पंकज शर्मा,गिरधारीलाल वर्मा,भोजराज जाटव,जितेंद्र शर्मा,राजू पाली,नीलेश दुबे,साहब सिंह बड़कुर,ऋषि महाराज,दामोदर पटेल,बड्डू भैया,रंजीत पटेल,कई ग्रामों के सरपंच,पत्रकार, अधिकारी,कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक नागरिकों द्वार अपने मांगो को लेकर सांसद विधायक को मांग पत्र भी सौंपे।कार्यक्रम में आर्केस्टा द्वारा देशभक्ति एवं प्रेरणा गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी


