अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट )
कटंगी/तिरोड़ी / बालाघाटजिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 11 अगस्त को कटंगी एवं तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में शिकायतों की जांच और अवैध रेत उत्खनन-परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ग्राम हरदोली में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। विभागीय टीम ने तीनों वाहनों को अभिरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना तिरोड़ी में खड़ा कराया है।
पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 एवं प्रचलित खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अभयवाणी न्यूज बालाघाट
👆👆👆👆👆👆👆
