स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने किया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण I ग्राम गर्रा पंचायत परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण।

बालाघाट/वारासिवनी
वारासिवनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गर्रा के पंचायत परिसर में सरपंच रुपेन्द्र सोनवाने के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाराष्ट्र के गोंदिया से पहुंचे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, मलेरिया, पीलिया सहित अन्य सामान्य एवं मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी।
शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया।
सरपंच रुपेन्द्र सोनवाने ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा मिल सके। उन्होंने शिविर में पहुंचे चिकित्सक डा. उमेश बावनकर सहित अन्य डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved