जनगणना कार्य में लापरवाही पर 05 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी । प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी।

बालाघाट
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री डीपी बर्मन ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 05 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधित प्रगणकों से पूछा गया है कि उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए। सभी को तीन दिवस के भीतर चार्ज अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जिला जनगणना अधिकारी श्री बर्मन द्वारा नगरीय क्षेत्र बालाघाट में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के उपस्थिति पत्रक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रगणक हरीश कुमार धुवारे, अनिल वर्मा, संदीप उइके, थानेश कुमार कटरे, मनोज पुछिया एवं दुर्गनंदन नेताम प्रशिक्षण में अनुपस्थित थे।
जनगणना अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अनुपस्थिति जनगणना अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। इसी के चलते संबंधित प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
                                  ✍🏻
      👉       अभयवाणी न्यूज बालाघाट        👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved