कृषि रथ पहुंचा तुमाड़ी, किसानों को दी गई उन्नत खेती और डीएसआर तकनीक की जानकारी Iआधुनिक कृषि यंत्रों और नई तकनीकों से खेती को बनाया जा रहा लाभकारी।

बालाघाट
किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं नवीनतम जानकारी से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 18 मई को वारासिवनी तहसील के ग्राम पंचायत तुमाड़ी में कृषि रथ पहुंचा, जहां कृषकों को आधुनिक खेती, डीएसआर तकनीक एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
 👉    कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय एवं सहायक संचालक कृषि श्री राजेश खोब्रागड़े ने किसानों को संबोधित करते हुए धान उत्पादन की आधुनिक पद्धति डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने पर पानी की बचत होती है, मजदूरी लागत कम आती है तथा समय की भी बचत होती है। साथ ही उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होती है।
 👉     अधिकारियों ने किसानों को सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर मशीनों के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इन आधुनिक कृषि यंत्रों से खेत की जुताई एवं धान की बोनी एक साथ की जा सकती है, जिससे खेती अधिक आसान, वैज्ञानिक एवं किफायती बनती है।
कार्यक्रम में नोडल कृषि विस्तार अधिकारी अनिता पारधी, चन्देश्वर, अंजली ताराम एवं बीटीएम दीपिका रंगारे उपस्थित रहीं। वहीं एसएचडीओ सोनेश्वर ने भी कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। मत्स्य विभाग से श्री व्ही.के. मेश्राम एवं पशुपालन विभाग से अरविंद रहांगडाले ने विभागीय योजनाओं एवं आयवर्धक गतिविधियों की जानकारी साझा की।
👉    कृषि रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, फसल प्रबंधन, जैविक खेती, पशुपालन एवं मत्स्य पालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। ग्राम तुमाड़ी के किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें नई कृषि तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
                                                     ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved