कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में “सबसे दूर सबसे पास” अभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए गए कि ऐसे बैगा परिवारों का चिन्हांकन कर निर्धारित समय-सीमा में सर्वे पूरा कराया जाए, जो अब तक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। साथ ही चिन्हित ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
श्रमयोगी मानधन और कामधेनु योजना पर फोकस।
*************************************
टीएल बैठक में श्रम पदाधिकारी को श्रमयोगी मानधन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप श्रमिकों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को कामधेनु योजना के अंतर्गत ऋण प्रकरण तैयार कर पात्र हितग्राहियों को जल्द ऋण वितरण कराने को कहा गया। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश।
*************************************
बैठक में स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ऋण वितरण प्रकरण शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि वे नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्य की प्रतीक्षा न करें, बल्कि पूर्व वर्ष के लक्ष्य के आधार पर ही कार्यवाही प्रारंभ करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
पलायन करने वाले परिवारों के बच्चों को छात्रावास में प्रवेश दिलाने पर जोर ।
*********************************
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए गए कि काम की तलाश में पलायन करने वाले परिवारों के बच्चों को छात्रावासों में प्रवेश दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में सभी बीआरसी के माध्यम से ऐसे परिवारों से संपर्क कर बच्चों को शीघ्र पलायन छात्रावास में प्रवेश दिलाने की बात कही गई, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश।
************************************
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनवाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोर्टल पर संबंधित जानकारी समय पर दर्ज करने को कहा गया। बैठक में जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
नक्सल क्षेत्र की 10 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य दिसंबर तक होगा पूर्ण ।
*******************************
टीएल बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क इकाई के कार्यों की समीक्षा करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की 10 अति महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि इनमें से 5 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 5 सड़कें दिसंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश ।
*********************************
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने एवं विभागीय ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
बालाघाट
👆
0 टिप्पणियाँ