तनावमुक्त और आनंदमय जीवन के लिए बालाघाट में “हैप्पीनेस प्रोग्राम” का आयोजन। आर्ट ऑफ लिविंग के चार दिवसीय विशेष शिविर में सिखाई जाएगी सुदर्शन क्रिया, ध्यान एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला।

बालाघाट
वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली, बढ़ते मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और नकारात्मक सोच से जूझ रहे लोगों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा बालाघाट में चार दिवसीय “हैप्पीनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मानवतावादी आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागियों को तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी।
👉    आयोजकों ने बताया कि आज के समय में अधिकांश लोग मानसिक दबाव, चिंता, आत्मविश्वास की कमी एवं भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना से प्रभावित हैं। इन समस्याओं से बाहर निकलने और जीवन में शांति, ऊर्जा एवं आनंद का अनुभव कराने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शक्तिशाली प्राणायाम, ध्यान (Meditation), योगिक तकनीकें तथा विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया®️ का अभ्यास कराया जाएगा।
बताया गया कि सुदर्शन क्रिया®️ एक वैज्ञानिक एवं प्रभावशाली श्वसन प्रक्रिया है, जो शरीर, मन और भावनाओं में संतुलन स्थापित करने में सहायक मानी जाती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव, चिंता एवं नकारात्मक विचारों में कमी आने के साथ मानसिक स्पष्टता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
              कार्यक्रम में जीवन प्रबंधन से जुड़े विशेष ज्ञान सूत्र भी साझा किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना सहजता एवं सकारात्मक सोच के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है और इससे शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार अनुभव किया जा सकता है।
         यह विशेष आयोजन गुरुदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातःकालीन समय में आयोजित होगा, ताकि प्रतिभागी दिनभर स्वयं को ऊर्जावान एवं सकारात्मक महसूस कर सकें।
कार्यक्रम का विवरण
                 दिनांक : 28 से 31 मई 2026
 समय : प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक
    👉      स्थान : भाजपा कार्यालय सभागार, बालाघाट
इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन पंजीकरण कर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं
आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम से जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, मानसिक शांति और आंतरिक आनंद का अनुभव करें।
                             ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved