👉 प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागीय कार्यालय में स्थापित इस कंट्रोल रूम में कर्मचारी श्री नितिन शर्मा एवं श्री अविनाश जैन की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिक पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत, सूचना अथवा सहायता के लिए
श्री नितिन शर्मा के मोबाइल नंबर 👉 9121062960 एवं
👉 श्री अविनाश जैन के मोबाइल नंबर 9175096045 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह व्यवस्था विशेष रूप से बालाघाट जिले सहित जबलपुर संभाग के सभी नगरीय निकायों में लागू की गई है, ताकि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके। प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
👉 प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, जिससे संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई कर राहत उपलब्ध कराई जा सके।
✍️
0 टिप्पणियाँ