बालाघाट जिले के वारासिवनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोरलीमाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जांच के दौरान प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखे गए नोटों का जखीरा बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला नागपुर में हुई करीब 3.75 करोड़ रुपये की लूट से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 20 लोगों की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान राम मंदिर की जमीन पर पैरा के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।बरामद नोटों की गिनती ग्राम पंचायत भवन में मशीन के माध्यम से की गई। हालांकि, बरामद रकम कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। नागपुर की कथित लूट और डोरलीमाल में मिले नकदी के जखीरे के बीच संबंधों की जांच की जा रही है।
