मोहगांव खुर्द में धूमधाम से मनाई गई 135वीं बाबा साहेब आंबेडकर जयंती |

REPORTER
By -
0
वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम मोहगांव खुर्द में 135वीं जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान परमानंद एरपुड़े ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता, समानता तथा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
इस दौरान गांव में उत्सवी माहौल रहा और लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default