BTMC एक्ट 1949 के खिलाफ भूख हड़ताल, CM सम्राट चौधरी से मिला बौद्ध प्रतिनिधि मंडल ।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
बालाघाट
 महाबोधि महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने और BTMC एक्ट 1949 निरस्त करने की मांग को लेकर पटना में शुरू हुई पांच दिवसीय भूख हड़ताल .के पहले ही दिन आंदोलन ने बड़ा असर दिखाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति के प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास पर बुलाकर चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत प्रज्ञाशील महाथेरो, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आकाश लामा, भंते सुनीत पाल थेरो सहित प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष बौद्ध समुदाय की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि महाबोधि महाविहार से जुड़े विषय पर सरकार प्राथमिकता से विचार करेगी। आश्वासन के बाद समिति ने भूख हड़ताल स्थगित कर दी।
समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता पूज्य भदंत धम्मशिखर जी ने कहा कि महाबोधि महाविहार का पूर्ण प्रबंधन बौद्ध अनुयायियों को सौंपना ही आंदोलन का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
समिति ने कहा कि महाबोधि महाविहार के प्रबंधन को लेकर संघर्ष लंबे समय से जारी है और अब आंदोलन को देशभर के बौद्ध अनुयायियों का समर्थन मिल रहा है। बालाघाट सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भी केंद्र एवं बिहार सरकार से BTMC एक्ट 1949 निरस्त कर महाविहार का प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग की है।
      
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default