मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में, जन-विश्वास अभियान के जिला स्तरीय शिविर में होंगे शामिल।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट )
बालाघाट
 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत 29 अगस्त को बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बालाघाट दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट पहुंचेंगे। इसके बाद वे फील्ड विजिट के तहत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात सांदीपनि विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसंवाद, उद्यमियों से संवाद और युवा संवाद करेंगे। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मीडिया संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने 26 अगस्त को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  .
 कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
          अभयवाणी न्यूज बालाघाट
               👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default