उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि तहसील वारासिवनी अंतर्गत ग्राम जागपुर में वैनगंगा नदी से बिना वैधानिक अनुमति के खनिज रेत भरते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-AA-2573 ट्रॉली सहित पकड़ा गया। मौके पर चालक शोभेलाल पिता बृजलाल ठाकरे, निवासी दीनी रेत भरते हुए पाया गया।
इसी दौरान बालाघाट बस स्टैंड के पास एक अन्य ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZA-9855 ट्रॉली सहित खनिज रेत का परिवहन करते पाया गया। मौके पर चालक जयदीप पिता फूलचंद लिल्हारे, निवासी भटेरा से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं रॉयल्टी पर्ची मांगी गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
दोनों मामलों में वैध दस्तावेज और रॉयल्टी पर्ची नहीं होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधि अनुसार जब्त कर कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा परिसर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में मध्यप्रदेश (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
