4 लीटर पेंट में 168 मजदूर, 65 मिस्त्री और ₹1 लाख का बिल

EDITIOR -
By -

4 लीटर पेंट में 168 मजदूर, 65 मिस्त्री और ₹1 लाख का बिल!


📍 शहडोल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के शहडोल ज़िले से सरकारी भ्रष्टाचार की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। ज़िले के एक सरकारी हाई स्कूल में दीवार पर महज़ 4 लीटर ऑयल पेंट करने के लिए 168 मजदूरों और 65 मिस्त्रियों को काम पर लगाया गया—और कुल खर्च बताया गया ₹1,06,984/-!


📄 यह बिल बाकायदा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित है और जिला शिक्षा अधिकारी, शहडोल द्वारा पास भी कर दिया गया है।

🗓️ तारीख दर्ज है: 05/05/2023


💬 सोशल मीडिया पर उठे सवाल:


लोग पूछ रहे हैं कि:

आखिर 4 लीटर पेंट में 168 मजदूर और 65 मिस्त्री की क्या ज़रूरत थी?

₹1 लाख से ज़्यादा की लागत में कौन सी दीवार रंगी गई?

और सबसे बड़ी बात – इस फर्जीवाड़े को किस आधार पर पास किया गया?

👉 यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग शिक्षा विभाग में गहरे भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं।

📌 अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दब जाएगा?


यहाँ एक वायरल खबर है हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते.


Tags: