पुलिस अधीक्षक को बालक सचिन मेहरा की मौत पर निष्पक्ष जाँच हेतू मेहरा समाज महासभा ने सौंपा ज्ञापन
ग्राम महमदपुर निवासी सचिन मेहरा पिता चैनसिंह मेहरा उम्र 14 वर्ष की रहस्मय मौत की निष्पक्ष जांच हेतु मेहरा समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज डेहरिया के नेतृत्व में बडी संख्या मे लोग एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक से जल्द निष्पक्ष जाँच की मांग की है
ग्राम महमदपुर तहसील नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर के निवासी श्री चैनसिंह मेहरा के 14 बर्षीय पुत्र सचिन मेहरा दिनांक 21/10/2026 को घर से किसी काम को लेकर निकला था। मगर देर रात बीत जाने के बाद भी घर वापिस नहीं आया जिस पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद दिनांक 23/10/2026 को दोपहर में उसका शव ग्राम के पास ही स्थित तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला।
यह कि मृतक केवल 14 वर्ष का नबालिग बालक था एवं तालाब में उसका शव मिलने से गंभीर संदेह उत्पन्न हो रहा है। यह दुर्घटना है या हत्या यह स्पष्ट नहीं है। इससे पूरे क्षेत्र एवं प्रदेश के मेहरा समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
मेहरा समाज महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनोज डेहरिया का कहना है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच हेतु तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए।
मृतक बालक का विधिवत् विसरा परीक्षण कर रिर्पोट तैयार की जाए।
तालाब में डूबने के कारणों की वैज्ञानिक जांच हो-यह हादसा है या किसी ने हत्या कर तालाब में फेंका है।
दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। पीड़ित परिवार को जानमाल की सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस गंभीर प्रकरण को संवेदनशील मानते हुए त्वरित कार्यवाही की जाये।
जल्द निष्पक्ष कार्यवाही ना होने पर मेहरा समाज महासभा जन आंदोलन करने विवश होगा जिसकी जबावदारी शासन प्रशासन की होगी


