मिठाई और शहद की शुद्धता पर उठे सवाल! कटंगी-बैहर में खाद्य विभाग की जांच से हड़कंप, आखिर दुकानों में क्या-क्या मिला?

REPORTER
By -
0
बालाघाट
दीपावली सहित त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कटंगी और बैहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई, शहद, खोवा, पनीर सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच की गई।दुकानों में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर नोटिस जारी किए गए, जबकि करीब 4 हजार रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई।कटंगी में शहद के नमूने, होटल में गंदगी पर कार्रवाई
23 अक्टूबर को कटंगी में शिकायत के आधार पर डीबी मार्ट से झंडू और टाटा कंपनी के शहद के नमूने लिए गए। बस स्टैंड स्थित वाघाड़े होटल में गंदगी मिलने पर प्रकरण बनाया गया। नेमा स्वीट्स के संचालक को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
👉      बैहर में मिठाई दुकानों की रसोई तक पहुंची टीम
**********************
24 अक्टूबर को बैहर में जय साइकिल स्टोर्स मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट के स्टोर में अव्यवस्था मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। यहां से खोवा और रसगुल्ला के नमूने लिए गए।खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स से कलाकंद और पेड़ा तथा कदम स्वीट्स से नारियल लड्डू, पेड़ा और बर्फी के नमूने लिए गए। कदम स्वीट्स की रसोई में अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस भी जारी किया गया।
   👉     एक्सपायरी सामग्री पर चला विभाग का डंडा
***************************
बैहर के साईं किराना स्टोर में लगभग 4 हजार रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। खाद्य रंग के दो नमूने लिए गए। मनीष किराना स्टोर्स से सोया बड़ी और मसूर दाल के नमूने संग्रहित किए गए।
वहीं, रैपिड किट से खोवा, पनीर और दूध की प्रारंभिक जांच में कोई अनियमितता सामने नहीं आई।
      👉     जांच रिपोर्ट के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई
******************
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे और गीता टांडेकर ने बताया कि सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित सुधार नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालयीन कार्रवाई की जा सकती है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default