20 अक्टूबर 2026। दशहरा पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद वारासिवनी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 एवं 2.0 के तहत गृह प्रवेश दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्ण हो चुके पक्के आवासों में हितग्राहियों ने गृह प्रवेश कर अपने घर का सपना साकार किया।
👉 हर पात्र परिवार तक पहुंचे योजना का लाभ — सरिता दादरें
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दादरें ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। नगर पालिका का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही आवास, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
👉 योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश ऊके ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गृह प्रवेश दिवस आयोजित किया गया। पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए नियमानुसार सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आलोक खरे, रितु खरे, पार्षदगण, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
