सीईओ की बैठक में क्या हुआ खुलासा?

REPORTER
By -
0
बालाघाट जिले में शिक्षा, जनजातीय कार्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं और लंबित कार्यों को लेकर जिला पंचायत सीईओ तनुश्री मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि जनजातीय कार्य विभाग के लगभग 700 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति ओटीआर प्रक्रिया अब भी लंबित है।
👉     अपार आईडी और छात्रवृत्ति की पेंडेंसी पर नाराजगी।
सीईओ ने अपार आईडी के लंबित प्रकरणों को शिविर लगाकर समाप्त करने के निर्देश दिए। बिरसा, बैहर और परसवाड़ा क्षेत्र में छात्रवृत्ति ओटीआर के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। वहीं लालबर्रा और बिरसा के बीआरसी को पुस्तकों का वितरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
 👉     जर्जर स्कूल और आंगनवाड़ी भवनों पर भी सख्ती ।
बैठक में जर्जर एवं डिस्मेंटल योग्य भवनों को समय पर गिराने और अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साइकिल वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
     👉      दो दिन में सुधार रिपोर्ट, वरना कार्रवाई!
****************************
सीईओ तनुश्री मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों और आंगनवाड़ियों के निरीक्षण में मिलने वाली कमियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर सुधार संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य शकुंतला डामोर और महिला-बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डी.के. सुंद्रियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बीडीओ, बीआरसी और सीडीपीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default