रेत लेकर निकल रहे थे तीन ट्रैक्टर, अचानक पहुंच गई खनिज विभाग की टीम! फिर क्या हुआ?

REPORTER
By -
0
बालाघाट
  जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को खनिज उड़नदस्ता दल ने रेंगाटोला में जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं।
    👉      कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की कार्रवाई
*********************
कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन सुश्री फरहत जहां के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। रेंगाटोला में पकड़े गए तीनों वाहनों को आगामी वैधानिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित खनिज शाखा, बालाघाट में सुरक्षार्थ रखा गया है।
   👉   अवैध रेत कारोबार पर सख्ती, आगे भी जारी रहेगा अभियान
**********************
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  👉      तीन वाहन जब्त, अब आगे क्या होगी कार्रवाई?
***********************
तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती के बाद अब सवाल है कि संबंधित वाहन मालिकों और अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों पर आगे क्या कार्रवाई होगी? खनिज विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की चेतावनी दी है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default