मंडला में महिला पर हमले के बाद बाघ का रेस्क्यू, मुक्की भेजा गया

REPORTER
By -
0
मंडला
 ग्राम अरौली में महिला पर बाघ के हमले के बाद वन विभाग ने 8 अक्टूबर की सुबह घर की बाड़ी में मौजूद बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। अभियान में वन विभाग, पुलिस, हॉक फोर्स और राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।
उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर की रात बाघ ने घर के खुले स्थान पर सो रही रमली बाई (46) पर हमला कर दिया था। घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रेस्क्यू किए गए बाघ को स्वास्थ्य जांच और निगरानी के लिए मुक्की स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बाघ दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default