धान खरीदी की तैयारियों में क्या है खास? कलेक्टर की बैठक में सामने आए बड़े निर्देश

REPORTER
By -
0

बालाघाट, 
22 अक्टूबर 2026
 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
कलेक्टर ने धान के सुरक्षित भंडारण के लिए गोदामों का चिन्हांकन, पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता और राइस मिलर्स से शीघ्र अनुबंध करने के निर्देश दिए।
साथ ही राइस मिलर्स द्वारा उपार्जन केंद्रों से सीधे धान उठाव की व्यवस्था बनाने और मिलिंग क्षमता के अनुसार धान उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में धान परिवहन, ओपन कैप भंडारण और कस्टम मिलिंग की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default