रट्टा में सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा भारी! प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, जानिए पूरा मामला

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को तहसील बालाघाट के ग्राम रट्टा में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही संबंधित प्रकरण में 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रट्टा निवासी रोमन लाल एवं जियालाल पिता रामचरण त्महे द्वारा खसरा नंबर 285 एवं 371 की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में बड़े झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज है।
👉        नोटिस के बाद भी नहीं हटाय कब्जा , प्रशासन ने की कार्यवाई
तहसीलदार न्यायालय द्वारा सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे। निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं होने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाया और भूमि को शासन के कब्जे में लिया।
कार्रवाई में नायब तहसीलदार मंजुला महोबिया, राजस्व निरीक्षक हितेंद्र सिंह मर्सकोले, पटवारी योगेश मेश्राम, किशोर पतले, ओमप्रकाश दुबे एवं गीत चाकोले सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।
प्रशासन की चेतावनी — सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो होगी कार्रवाई!
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default