बालाघाट पहुंचते ही राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए। जगह-जगह स्वागत और नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर पहले से ही जिले में सियासी हलचल तेज थी, लेकिन उनके पहुंचते ही दिखाई दिया जनसमर्थन का नजारा कांग्रेस के लिए उत्साह बढ़ाने वाला रहा। समर्थकों की भीड़ और जोशीले नारों ने पूरे माहौल को गर्म कर दिया।
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब आदिवासी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश की राजनीति पहले से गरम है।ऐसे में बालाघाट में उमड़ी भीड़ को कांग्रेस जहां जनता के समर्थन और सरकार के खिलाफ बढ़ती नाराजगी का संकेत बता रही है, वहीं भाजपा के लिए यह राजनीतिक रूप से असहज करने वाला नजारा माना जा रहा है।
राहुल गांधी के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे दौरे को लेकर सतर्क नजर आई।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default