अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बालाघाट में 205 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण

REPORTER
By -
0
बालाघाट
अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति (शहरी स्वास्थ्य), बालाघाट द्वारा जिला पंचायत सभागार में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के 205 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के मार्गदर्शन एवं जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज महाजन के निर्देशन में आयोजित शिविर में शहरी क्षेत्र की 5 संजीवनी क्लिनिक एवं 1 यूपीएचसी सरेखा की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श और प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी। जरूरतमंद हितग्राहियों को आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
    👉     .‘बुजुर्गों का सम्मान, हमारे समाज का मान’
------------------------------------------------------
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर “बुजुर्गों का सम्मान, हमारे समाज का मान” का संदेश देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बनाए रखने का आह्वान किया गया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default