कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचने से जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया। राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
राहुल गांधी के दौरे को कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों की आवाज को मजबूती देने वाला कदम बताया। मुलाकात के दौरान परिवारों ने अपनी पीड़ा और समस्याएं उनके सामने रखीं। राहुल गांधी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी के बीच बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
