, भगवान श्रीराम की भक्ति और रामकथा के प्रसंगों से रामपायली की धरती एक बार फिर सराबोर होने जा रही है। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘श्रीलीला समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। समारोह में श्रीरामकथा के प्रमुख चरितों एवं प्रसंगों पर आधारित विशेष लीला-नाट्य प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
प्रदेश के पांच प्रमुख आस्था स्थलों पर आयोजित किए जा रहे इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन के तहत रामपायली में भी भव्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला होगी। आयोजन की व्यवस्थाएं संस्कृति विभाग की अकादमी द्वारा की जाएंगी। समारोह में विशेष अतिथियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।
👉 रामपायली में बनेगा भक्तिमय माहौल
*******************************
तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर उतारा जाएगा। इससे रामपायली में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक वातावरण भी देखने को मिलेगा।
👉 श्रद्धालुओं से उमड़ने की अपील
****************************
आयोजकों ने जिलेवासियों, श्रद्धालुओं और रामभक्तों से अपील की है कि वे 15 से 17 अक्टूबर तक रामपायली पहुंचकर श्रीलीला समारोह की नाट्य प्रस्तुतियों का अधिक से अधिक संख्या में आनंद लें और इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के साक्षी बनें।
