जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने तिरोड़ी क्षेत्र के सोनेगांव और बोथवा में दबिश देकर लगभग 400 किलो महुआ लाहन बरामद किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।
कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने दोनों गांवों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्लास्टिक की बोरियों में रखा महुआ लाहन मिला। टीम ने नमूने सुरक्षित रखकर शेष सामग्री मौके पर नष्ट कर दी।
👉 तीन प्रकरण दर्ज, जांच शुरू
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
