रेस्ट हाउस कटंगी में बहुजन समाज पार्टी विधानसभा की मासिक बैठक ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। बैठक में पार्टी की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर मंथन हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि अजाब शास्त्री, लोकसभा प्रभारी बालाघाट तथा विशिष्ट अतिथि एड. राज्यपाल ऊके, जिला महासचिव मौजूद रहे। इनके साथ गेंदलाल तांडेकार, अनिल ऊके, सुजीत चौरे विधानसभा प्रभारी, संजय शेंडे, एड. रंजीत कारसर्पे यशवंत गनवीर, टेकचंद सेंद्रे, बालक मेश्राम, तुरकाने, जितेंद्र साहू, धर्मेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।
👉 भोपाल जाने पर कार्यकर्ताओं की सहमति
-------------------------------------------------
बैठक का प्रमुख मुद्दा मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण कार्यक्रम में सहभागिता रहा। कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति जताई। बैठक में संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। “बीएसपी की क्या पहचान—नीला झंडा, हाथी निशान” के नारों से माहौल गूंज उठा।
बसपा कार्यकर्ताओं का संदेश साफ है—संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे और बहुजन आंदोलन की आवाज को और बुलंद किया जाएगा।
