एमपी में कांग्रेस का ‘ग्राउंड मिशन’! राहुल गांधी फिर भरेंगे हुंकार, अब उज्जैन में संगठन की होगी सीधी पड़ताल।

REPORTER
By -
0
भोपाल
 मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक महीने के भीतर तीसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी अब महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। इंदौर और बालाघाट के बाद उनका अगला पड़ाव उज्जैन होगा, जहां कांग्रेस संगठन को लेकर बड़ा मंथन और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुसार, राहुल गांधी उज्जैन में ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान उनका फोकस केवल नेताओं के भाषण सुनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संगठन की वास्तविक जमीनी स्थिति की सीधी पड़ताल पर रहेगा।
कागजों की कमेटियां या जमीन पर सक्रिय संगठन?
‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बनाई गई कमेटियां वास्तव में कितनी सक्रिय हैं, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ कितनी मजबूत हुई है और कार्यकर्ता किस तरह जनता के बीच काम कर रहे हैं—इन तमाम मुद्दों की समीक्षा राहुल गांधी के दौरे में प्रमुखता से होने की संभावना है।
यानी इस बार सवाल साफ है—कांग्रेस का संगठन कागजों पर मजबूत है या जमीन पर?
अब शुरू होगा ‘100 रुपये चंदा अभियान’
उज्जैन दौरे की एक और खास बात कांग्रेस का प्रस्तावित ‘100 रुपये चंदा अभियान’ होगा। पार्टी के मुताबिक इस अभियान के जरिए आम कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
लगातार मध्य प्रदेश के दौरे कर रहे राहुल गांधी के इस अभियान को कांग्रेस के ग्राउंड लेवल संगठन को धार देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर होगी कि उज्जैन से शुरू होने वाला यह संगठनात्मक अभियान कांग्रेस को प्रदेश की राजनीति में कितना मजबूत आधार दे पाता है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default