वारासिवनी के दशहरा मैदान में उमड़ी भारी भीड़, फिर हुआ ऐसा नजारा कि हर कोई देखता रह गया!

REPORTER
By -
0

वारासिवनी / बालाघाट
नगर में दशहरा पर्व विवेक विक्की पटेल के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम मंदिर में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।
दशहरा मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा। रावण दहन देखने बड़ी संख्या में नगरवासी एवं ग्रामीणजन पहुंचे।
दशहरा पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भव्य शोभायात्रा, शानदार आतिशबाजी और रावण दहन के साथ पूरा वारासिवनी नगर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default