शहर में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर नगर पालिका ने कार्रवाई की। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर राजस्व अमले ने गोंदिया रोड और गुजरी चौक में अतिक्रमण हटाए।
गोंदिया रोड स्थित बॉम्बे कार श्रृंगार, महावीर फर्नीचर, बालाघाट कार श्रृंगार और गुजरी चौक में श्रीनाथ पाव भाजी के आसपास सार्वजनिक स्थानों से अनधिकृत कब्जे हटाए गए।
