जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी, बालाघाट में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत ई-दक्ष केंद्र में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारियों, क्लर्कों और तकनीकी सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में तकनीकी प्रक्रियाओं, डेटा संधारण और समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने की जानकारी दी जा रही है। जिला जनगणना अधिकारी डी.पी. बर्मन ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और कार्यों में गुणवत्ता, समन्वय व तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण जिला जनगणना प्रभारी रोहित पाण्डेय और भोपाल से आए प्रशिक्षक शिवम श्रीवास्तव द्वारा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला जनगणना लिपिक गीता धाने, सहायक लिपिक नितेश कुमार गायधनी तथा ई-दक्ष के वरिष्ठ प्रशिक्षक उमाशंकर पटले और आशीष शरणागत का सहयोग रहा।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default