सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तीन चरणों में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिनों तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी हैं।
इसी क्रम में विकासखंड वारासिवनी के ग्राम कटंगटोला मे प्रथम चरण में 26 सितंबर को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत वारासिवनी के कटंगटोला आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अमुले उप सरपंच - श्रीमती प्रभा सहारे , पेमेश्वरी बिसेन, सुपरवाईजर - नीमा बोरकर समस्त महिलाओ एवं पंच गणो की उपस्थिती सराहनीय रही ।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं उपस्थित बच्चों एवं माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी सरल एवं स्थानीय भाषा में दी गई। हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना राऊत एवं सहायिका, आशा भीवगड़े आशा कार्यकर्ता तथा अपने अनुभव साझा करने वाली लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित हितग्राहियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
