सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल: बालाघाट में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगा HPV टीका।

REPORTER
By -
0
बालाघाट, 
 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बालाघाट अर्बन क्षेत्र के फोकल प्वाइंट पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दहिया के मार्गदर्शन तथा जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज महाजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव में टीकाकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
बालिका आदिवासी छात्रावास में विशेष काउंसलिंग
अभियान के तहत बालिका आदिवासी छात्रावास, बालाघाट में विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव के उपायों और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
काउंसलिंग के दौरान बालिकाओं की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने किशोरियों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने और उपलब्ध निवारक उपायों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्वास्थ्य समिति बालाघाट (शहरी स्वास्थ्य) के अनुसार किशोरियों एवं बालिकाओं के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता, परामर्श और टीकाकरण से जुड़ी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default