डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया बने बालाघाट के नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने जिला चिकित्सालय जबलपुर में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया को बालाघाट जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नियुक्त किया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. दाहिया को अब बालाघाट जिले में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पूर्व जिला चिकित्सालय जबलपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
सीएमएचओ के रूप में डॉ. दाहिया के समक्ष जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन, चिकित्सा संस्थानों की निगरानी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रहेगी।
           
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default