नेवरगांव में सड़क हादसे ने छीना परिवार का सहारा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता )
लालबर्रा / बालाघाट
 ग्राम नेवरगांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर सोनवाने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार रामपायली (वारासिवनी) निवासी किशोर सोनवाने बाइक से पाथरी (लालबर्रा) जा रहे थे। इसी दौरान नेवरगांव में पिकअप क्रमांक MH35AJ5832 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे रह गए 14 और 9 वर्ष के दो नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार का सहारा छिन जाने से अब उनके सामने भरण-पोषण और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।
एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं और पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
     प्रहलाद गजभिये
अभयवाणी समाचार बालाघाट
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default