अभयवाणी समाचार
तिरोड़ी / बालाघाटपंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे संचालित वॉशिंग सेंटर को लेकर पंचायत की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। शिकायत के बाद पंचायत ने संचालक को दो-दो नोटिस जारी किए, लेकिन इसके बावजूद सेंटर का संचालन जारी बताया जा रहा है।
नोटिस जारी होने के बाद भी यदि व्यावसायिक गतिविधि बेखौफ चल रही है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि पंचायत के नोटिस का आखिर असर कितना है? क्या संबंधित संचालक पर आगे की कार्रवाई की गई या मामला सिर्फ नोटिस जारी करने तक ही सीमित रह गया?
मामले को और गंभीर बनाती है शासकीय जलस्रोत के पानी के कथित व्यावसायिक उपयोग की बात। यदि पंचायत के पानी का इस्तेमाल वॉशिंग सेंटर में हो रहा है, तो इसकी अनुमति और नियमों की जांच कौन करेगा?
अब पंचायत के सामने दोहरी चुनौती है—नोटिस के बाद भी जारी संचालन पर कार्रवाई और शासकीय पानी के कथित उपयोग की जांच। सवाल यह भी है कि आखिर दो नोटिस के बाद पंचायत की अगली कार्रवाई कब होगी?
दो नोटिस के बाद भी सेंटर चालू है तो कार्रवाई कब होगी—यही सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रहलाद गजभिये
जिला संवाददाता बालाघाट
अभयवाणी समाचार
