29 सितंबर को पंचायत उप निर्वाचन का मतदान I

REPORTER
By -
0
अभयवाणी समाचार
बालाघाट
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत जिले में रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है, जबकि 16 सितंबर को नाम वापसी होगी। जिले में 5 सरपंच और 46 पंच पदों के लिए 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद पंचायत खैरलांजी के क्षेत्र क्रमांक-19 में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए भी उप निर्वाचन होना है। इसके पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार राय को प्रेक्षक नियुक्त किया है।
  👉      इन पंचायतों में सरपंच पद रिक्त
----------------------------👇----------------------
जनपद पंचायत बालाघाट की ग्राम पंचायत भरवेली, लांजी की परसोडी, लालबर्रा की खुरपुडी, वारासिवनी की ऐकोडी तथा परसवाड़ा की झांगुल में सरपंच पद रिक्त हैं। इन पदों के साथ जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 46 पंच पदों के लिए भी निर्वाचन होगा।
  👉   शिकायत के लिए प्रेक्षक से मिल सकेंगे मतदाता-                           अभ्यर्थी
---------------------------------------------
खैरलांजी क्षेत्र क्रमांक-19 के निर्वाचन से संबंधित शिकायतें एवं आपत्तियां प्रेक्षक राजेन्द्र कुमार राय के समक्ष प्रस्तुत की जा सकेंगी। 
प्रेक्षक 14 से 18 सितंबर तथा 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तहसील कार्यालय खैरलांजी में उपलब्ध रहेंगे।
प्रेक्षक का निवास मायल विश्रामगृह, भरवेली में है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत या आपत्ति को निर्धारित समय में प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करें।
     👉           अभयवाणी समाचार
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default