गणेश उत्सव पर पुलिस की पैनी नजर रामपायली में सुरक्षा समिति की बैठक ।

REPORTER
By -
0


रामपायली / बालाघाट
गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रामपायली परिसर में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बालाघाट के आदेश एवं एसडीओपी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में गणेश उत्सव के दौरान पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की गई।
 👉    पंडालों में CCTV लगाने की अपील
************************************
थाना प्रभारी विनोद यादव ने गणेश उत्सव समितियों एवं पंडाल प्रमुखों से सुरक्षा की दृष्टि से पंडालों में CCTV कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि CCTV से आयोजन स्थल की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
   👉        पुलिस-नागरिक समन्वय पर जोर
------------------------------------------
बैठक में गणेश उत्सव समितियों, ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने समितियों से आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
शराब और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी
त्योहार के दौरान शराब के सेवन, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
👉      महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर
------------------------------------------
बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर भी चर्चा की गई। गणेश उत्सव के दौरान समितियों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में सरपंच रामपायली संदीप वाद्यमारे, शेख रहीम, घनश्याम सहारे, निषेद पटले, विनोद कामड़े, सोनित पारधी, नरेश बिसेन, अंसुल मेश्राम, विशाल सोनेकर, रवि पालेवार, प्रफुल्ल चौरागड़े, उम्मेद सहारे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रहलाद गजभिये
जिला संवाददाता, बालाघाट
अभयवाणी समाचार
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default