बालाघाट में गरजेगा राहुल गांधी का सियासी दौरा, 1 अक्टूबर को आदिवासी परिवारों से मुलाकात ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी के आगामी बालाघाट दौरे ने हलचल बढ़ा दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे, जहां वे मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा और घटना से जुड़े हालात की जानकारी लेंगे।
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब आदिवासी परिवारों से जुड़ा यह मामला चर्चा में है। परिजनों से मुलाकात के दौरान वे घटना के संबंध में उनकी बात सुनेंगे और परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरे को आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक स्तर पर उठाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
15 दिनों के भीतर मध्यप्रदेश में राहुल गांधी का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अब बालाघाट आगमन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default