29 सितंबर 2026
खैरलांजी तहसील के ग्राम घोटी में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासनिक टीम ने अचानक दबिश देकर अवैध रेत खनन और डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर वारासिवनी एसडीएम श्रीश प्यासी खनिज विभाग की टीम के साथ देर रात मौके पर पहुंचे।
अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई। टीम ने मौके पर रेत खनन से जुड़ी गतिविधियों और रेत के डंप की जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से डंप की गई रेत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
एसडीएम की दो टूक—नहीं बख्शे जाएंगे अवैध खननकर्ता
मौके पर एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ और रेत का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, परिवहन या भंडारण करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रात की कार्रवाई से मचा हड़कंप
