आपदा प्रभावित बैगा टोला में महिला एवं बाल विकास विभाग की मानवीय पहल।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्यों के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बैहर विकासखंड की ग्राम पंचायत लंहगाकन्हार के ग्राम बैगा टोला अंतर्गत धूतीटोला में जरूरतमंद परिवारों एवं आंगनवाड़ी के बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए।
वस्त्र वितरण का कार्य महिला एवं बाल विकास परियोजना बैहर के परियोजना अधिकारी रामनाथ धुर्वे के नेतृत्व में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती वंदना परते एवं मेघा देहरवाल तथा विभागीय अमले द्वारा किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों और आंगनवाड़ी के बच्चों को आवश्यकतानुसार कपड़े उपलब्ध कराए गए।
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों के पोषण, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की समझाइश भी दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में राहत सहायता के साथ-साथ आंगनवाड़ी सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि कठिन परिस्थितियों में भी जरूरतमंद परिवारों और बच्चों को आवश्यक सहायता एवं विभागीय सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default