सांसद भारती पारधी ने बीमारी प्रभावित गांवों का किया दौरा, मरीजों का जाना हाल।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
     प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट )
बालाघाट / सिवनी
 सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बिरसा विकासखंड के बीमारी प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कुंडेकसा के अस्थायी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से बेहतर उपचार और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
सांसद ने बिठली एवं सोनगुड्डा स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। सोनगुड्डा में पति के निधन के बावजूद कर्तव्य पर डटी एएनएम आशा मरावी की सेवाभावना की उन्होंने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद ने प्रभावित ग्रामीणों को उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default