अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये जिला संवाददाता बालाघाट
बालाघाट
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया और विद्यार्थियों से पढ़ाई तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया।एसडीएम श्री जायसवाल ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और अनुशासन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए।
विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.एन. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय ने हाईस्कूल परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर एसडीएम श्री जायसवाल ने प्राचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अभयवाणी न्यूज बालाघाट
