संघर्ष से सफलता तक - छिंदवाड़ा की अंकिता शर्मा बनीं एडवोकेट I

REPORTER
By -
0
          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्यूरो बालाघाट )
छिंदवाड़ा
 मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर छिंदवाड़ा की बेटी अंकिता शर्माने कानून की पढ़ाई पूरी कर आधिकारिक रूप से अधिवक्ता (एडवोकेट) बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंकिता शर्मा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और समाज के गरीब, पीड़ित एवं वंचित लोगों को न्याय दिलाने का सपना संजोए हुए थीं। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की और बार काउंसिल की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अधिवक्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया।
अंकिता की सफलता पर उनके माता-पिता ने इसे वर्षों की मेहनत और विश्वास का परिणाम बताया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। जैसे ही उनके एडवोकेट बनने की जानकारी सामने आई, शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अपनी सफलता पर अंकिता शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पेशा अपनाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, गरीबों और असहाय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
अंकिता शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आज छिंदवाड़ा अपनी इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
            👉        अभयवाणी समाचार पत्र        👈
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default