चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य स्थिति से काफी कम है। जिले की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1447 मिलीमीटर है, जबकि 17 जुलाई तक सामान्यतः 521 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य से लगभग 190 मिलीमीटर कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में 614 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में बालाघाट तहसील में 19 मिमी, वारासिवनी में 16 मिमी, बैहर में 4 मिमी, लांजी में 14 मिमी, कटंगी में 17 मिमी, किरनापुर में 12 मिमी, खैरलांजी में 13 मिमी, लालबर्रा में 7 मिमी, बिरसा में 6 मिमी, परसवाड़ा में 1 मिमी तथा तिरोड़ी में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से 17 जुलाई तक तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों में वारासिवनी 453 मिमी के साथ सबसे आगे रहा, जबकि खैरलांजी में सबसे कम 169 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बालाघाट में 440 मिमी, किरनापुर में 450 मिमी, बैहर में 424 मिमी, तिरोड़ी में 331 मिमी, लांजी में 319 मिमी, लालबर्रा में 299 मिमी, परसवाड़ा में 279 मिमी, कटंगी में 272 मिमी तथा बिरसा में 206 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
