लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत सहायक संचालक अविनाश दीक्षित को छिंदवाड़ा से स्थानांतरित कर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), बालाघाट के पद पर पदस्थ किया गया है।
श्री दीक्षित की नियुक्ति से जिले के शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिला है। वे इससे पूर्व छिंदवाड़ा में सहायक संचालक के रूप में कार्यरत थे। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ जिले की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यालय संचालन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलेगा।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद बालाघाट में उनकी पदस्थापना प्रभावी हो गई है। शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की निगरानी, विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में संचालित होगी।
0 टिप्पणियाँ