🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ भव्य शुभारंभ।

REPORTER
By -
0
  अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये( जिला ब्युरो बालाघाट )
बालाघाट
 देशभर में 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का बालाघाट जिले में रविवार 09 अगस्त को साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। रिमझिम बारिश भी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रतिभागियों के जोश को कम नहीं कर सकी।
👉    साइकिल रैली मुलना स्टेडियम से प्रारंभ होकर आम्बेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन मार्केट, काली पुतली चौक एवं जयस्तंभ चौक होते हुए पुनः आम्बेडकर चौक पहुंची। इसके बाद रैली का समापन मुलना स्टेडियम में हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और भारत माता के जयकारों से शहर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
अधिकारियों से लेकर युवाओं तक ने लिया हिस्सा
साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
      🇮🇳 तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
**********************************
तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज फहराएं तथा देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करें।
बारिश के बावजूद रैली में लोगों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल से निकले अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते नजर आए।
   👉     09 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन
**************************************
बालाघाट जिले में 09 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने तथा प्रत्येक घर तक राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
               अभयवाणी न्यूज बालाघाट
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default